फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गैस एजेंसी संचालक पर चढ़ा दी कार, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के प्रेमगंज मोहल्ले में दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक ने शाम को टहलने निकले बुजुर्ग कारोबारी पर लग्जरी कार चढ़ा दी। बैक करते हुए उनके ऊपर से पूरी कार निकाल दी। बुजुर्ग के चिल्लाने पर आरोपी ड्राइवर ने गाली देते हुए दोबारा उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी ने गाड़ी रोकी। बृहस्पतिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रेमगंज निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता (70) बुंदेलखंड गैस एजेंसी के मालिक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 मई की शाम वह घूमने के लिए पैदल ही हीरोज ग्राउंड की ओर जा रहे थे। जब वह प्रेमगंज में जैन डेयरी के पास पहुंचे तब एक लग्जरी कार में सवार युवक ने कार बैक करते समय उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह चिल्लाने लगे। युवक ने एक बार कार रोकी लेकिन, चंद सेकेंड बाद कार बैक करके करीब 20 फुट तक घसीटते ले गया। पूरी गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। हालांकि उनको काफी चोट आ गई। हादसा देख लोग चिल्लाते हुए दौड़े तब उनको किसी तरह गाड़ी के बाहर से निकाला गया। उनको अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें