फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर कार खड़ी करना हुआ महंगा

Thu, 10 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
parking, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम पार्किंग व्यवस्था शुरू होते ही परिसर में खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों से महंगा किराया लेना शुरू हो गया है। इसके पहले बीस मिनट में गाड़ी करने पर कोई किराया नहीं लिया जा रहा था। 
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने अभी रेलवे स्टेशन पर दो व चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए पांच वाहन स्टैंड बना रखे हैं। इनमें दो स्टैंड स्टेशन परिसर, दो जीआरपी थाने के सामने व एक स्टैंड पुराने वेतन कार्यालय के बगल में बना हुआ है। मगर, अब रेलवे परिसर में खड़े होने वाले वाहनों से भी किराया वसूलने के लिए प्रीमियम पार्किंग व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह ठेका आठ नवंबर से शुरू हो गया है। इसके तहत रेलवे परिसर में आने वाले चार पहिया वाहनों से पहले बीस मिनट में कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। इसके बाद 21 से 30 मिनट तक 50 रुपये, 31 से 59 मिनट तक 100 रुपये, एक घंटे से दो घंटे तक 200 रुपये तथा पहले दो घंटे में दो सौ और इसके बाद तीन सौ रुपये प्रति घंटे लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, ठेकेदार ने रसीद पर लिख रहा है कि गाड़ी खो गई तो उसका क्लेम बीमा कंपनी देगी। पर्ची खोने पर जमानत व पांच सौ रुपये जुर्माना देना होगा। 
 
अधूरा लिखा शिकायत नंबर 
ठेकेदार ने प्रवेश द्वार पर परिसर में आने वाली गाड़ियों की पर्ची काटने के लिए बैरियर लगा दिया है। बैरियर के पास ही किराए के संबंध में जानकारी के लिए बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड में जो शिकायत नंबर लिखा हुआ है, उसमें एक अंक गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें