फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईवे पर पलटी कार, बाल-बाल बचे गाड़ी में सवार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगरा। नेशनल फोरलेन हाईवे पर बंगरा के समीप मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कई पलटे खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि उसमें सवार दोनों युवक सुरक्षित बाल- बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी अरुण प्रताप व राजेंद्र बुंदेला किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने झांसी जा रहे थे। बताया गया कि वह अपनी बहन के यहां आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से निकले थे। उनकी कार जैसे ही बंगरा क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर पहुंची, तभी तेज बारिश के बीच चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही बंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया। प्राथमिक जांच में दोनों को मामूली चोटें आने की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार अधिक होने और बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी होने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। इस संबंध में बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार पलट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें