ललितपुर। शहर के मोहल्ला डोंडाघाट तालाबपुरा निवासी शीला साहू ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र आकाश साहू किराने का सामान बेचने के लिए फेरी लगाता है। 5 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे उसका पुत्र घर से फेरी लगाने का सामान खरीदने को बाजार गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारी सहित अन्य जान पहचान वालों से जानकारी की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पत्र में पीड़ित ने अपने पुत्र के साथ कोई घटना होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद