फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त आठ ट्रेनें बहाल, सुधरेगा हाल

Sat, 09 Dec 2017 01:50 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
cundition solution - फोटो : demo
विज्ञापन
तुगलकाबाद और पलवल रेलवे सेक्शन के मध्य चौथी रेल लाइन पर कार्य के चलते आठ से 12 दिसंबर तक झांसी से गुजरने वाली 28 ट्रेनें अलग-अलग तिथि में निरस्त की गई हैं, जिसमें आठ ट्रेनों को बहाल कर दिया है। यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेगी।
विज्ञापन

आठ दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली 12779 गोवा एक्सप्रेस, 12781 मैसूर हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, 12617 मंगला एक्सप्रेस, 22659 कोचुवेली देहरादून एक्सेेस, दस दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलाने वाली 12780 गोवा एक्सप्रेस और 11 दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 12782 हजरत निजामुद्दीन मैसूर एक्सप्रेस, 12618 मंगला एक्सप्रेस और 22660 देहरादून कोचुवेली एक्सप्रेस को दोबारा बहाल किया गया है। इन ट्रेनों को उक्त तिथियों में पहले निरस्त कर दिया गया था।
इसके अलावा नौ दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से 12122 हज़रत-निज़ामुद्दीन जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12189 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस, 12190 हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस, 12192 जबलपुर-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12191 नई दिल्ली-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12715 सचखंड एक्सप्रेस, 12723 तेलगांना एक्सप्रेस, 12823 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12909 गरीब रथ, 12448/22448 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और 12447/22447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निरस्त रहेगीं।
विज्ञापन

इसके अलावा नौ दिसंबर को 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस , 11078 झेलम एक्सप्रेस, 16032 अंडमान एक्सप्रेस नौ दिसंबर को वाया मेरठ सिटी, खुर्जा जंक्शन मटावल व आगरा कैंट होकर जाएगी।

जानकारी के लिए नहीं की कोई अतिरिक्त व्यवस्था
तुगलकाबाद और पलवल रेलवे सेक्शन के मध्य चौथी रेल लाइन पर कार्य के चलते निरस्त की गई गाड़ियों के बारे में पूछताछ कार्यालय में कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किया गया। पूछताछ कार्यालय के कांच पर दो सामान्य साइज के दो पेपरों में निरस्त ट्रेनों की स्थिति लगा दी गई हैं। उसमें भी आधी ट्रेनें साफ नजर नहीं आ रही हैं। इससे यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

छोटा पड़ रहा ट्रेन लोकेशन बोर्ड
रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय में ट्रेनों की पोजीशन बताने के लिए एक बोर्ड लगाया गया है। इस बोर्ड पर दिल्ली व भोपाल की तरफ जाने वाली ट्रेनों की जानकारी के लिए 10-10 व कानपुर और बांदा की तरफ जाने के लिए 5-5 ट्रेनों की पट्टिकाएं लगाने की व्यवस्था की गई है। स्टेशन पहुंचने वाला हर यात्री ट्रेन की ही पोजीशन (सही स्थिति) जानने के लिए पूछताछ कार्यालय जरूर पहुंचता है। चूंकि, इन दिनों अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं, इस कारण सभी ट्रेनों की पट्टिकाएं लगाना संभव नहीं हो पा रहा है। बोर्ड से संबंधित ट्रेन की पट्टिका को तब ही हटाया जाता है, जब वह स्टेशन से रवाना हो जाती है। ऐसे में बोर्ड पर उन ट्रेनों को लगाना संभव नहीं हो पा रहा है, जिनका निर्धारित समय हो गया है। वहीं, पूछताछ कार्यालय के कर्मी यात्रियों से कहते है कि बोर्ड पर अपनी ट्रेन की पोजीशन देख लें। यात्री को जब अपनी ट्रेन दिखाई नहीं पड़ती है, तब वह कर्मचारी से बहस व पूछताछ करने के लिए मजबूर हो जाता है। ऐसी स्थिति में भी अतिरिक्त पोजीशन बोर्ड का इंतजाम न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें