फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
छात्रा को न्याय दिलाने को लेकर विभिन्न संगठनों ने कैंडिल मार्च निकाला।
विज्ञापन
झांसी। इंटरमीडिएट की छात्रा खुशी के फांसी लगाकर जान देने के बाद न्याय दिलाने के लिए रविवार को लोग सड़क पर उतर आए। रानी लक्ष्मीबाई पार्क से इलाइट चौराहा तक कैंडल मार्च निकाल आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान कई संस्था के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इलाइट चौराहा से एकत्रित होकर लोग रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचे। रानी की प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाने के बाद लोग कैंडल मार्च करते हुए इलाइट चौराहा की तरफ रवाना हुए। सैकड़ों लोग हाथों में तख्तियां लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन, महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, निशांत शुक्ला, व्यापारी नेता शैलेंद्र जैन, संजय पटवारी, गुरजीत सिंह चावला, ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, करुणा जी तीर्थ के मंत्री सुभाष जैन, राजेश जैन, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, वरुण जैन, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रदीप जैन, विनोद जैन, चंद्रशेखर तिवारी, पंडित राहुल शास्त्री, अमित जैन, गौरव शर्मा, सिद्धार्थ जैन, संजय जैन, सौरभ शर्मा, अमित जैन, आशीष जैन, सिद्धार्थ जैन, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष आलोक जैन, नितिन जैन, रविंद्र जैन मौजूद रहे।
वहीं, कैंडल मार्च में दिगंबर जैन पंचायत समिति, जैन महासमिति, भारत विकास परिषद, जैन मिलन, महिला जैन संगठन, शाकाहार परिषद ब्राह्मण महासभा, बुंदेलखंड प्रेस वेलफेयर सोसाइटी, आदि विभिन्न संगठनों ने अपने बैनर पोस्टर के साथ शामिल होकर छात्रा को श्रद्धांजलि दी। इलाइट चौराहे पर लोगों ने जमकर नारेबाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इलाइट चौराहा व रानी लक्ष्मी पार्क में भी मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें