फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Recruitment 2024: झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस का इंजन फेल, अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा

Sun, 25 Aug 2024 09:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन का इंजन फेल होने के चलते वह समय से परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच सके।
 
विज्ञापन
अभ्यर्थी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे अभ्यर्थियों की परीक्षा ट्रेन का इंजन फेल होने के चलते छूट गई। ट्रेन का इंजन बेलाताल स्टेशन पर फेल हुआ था। इसके बाद ट्रेन सवा दो घंटे स्टेशन पर ही खड़ी रही, ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र महोबा था वह समय पर महोबा नहीं पहुंच सके। 

विज्ञापन


इसको लेकर अभ्यर्थियों ने रेलवे ने शिकायत भी की है। वहीं, मामले की जानकारी जैसे ही डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा को हुई तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन का संचालन कराने की व्यवस्था कराई लेकिन, तब तक परीक्षा का समय निकल चुका था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें