फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता छीनने नहीं, देने के लिए बना है कानून

विज्ञापन
एनआरसी को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बोलते नगर विधायक रवि शर्मा व मंच पर बैठे हैं मेयर र?
विज्ञापन
झांसी। देशभर में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर लोगों को अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने कहा कि देश में भ्रम फैलाया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। जबकि ऐसा नहीं है। कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं है बल्कि देने के लिए है।
पिछले सालों में सरकार ने सैकड़ों मुसलमानों को भारत की नागरिकता दी है। मेयर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि बिल के विरोध में अन्य दलों के नेता जनता को भड़का रहे हैं। जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि कानून सभी धर्मों के लोगों के हित में है। लोग जनता को भड़काकर दंगा करा रहे हैं। हमको इस बिल को समझना है। इस मौके पर रविंद्र शुक्ला, प्रदीप शर्मा, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मेें नंदकिशोर मिलवारे, जमुना कुशवाहा, डॉ. कंचन जायसवाल, अमर सिद्घ, डॉ. बालमुकुंद अग्रवाल, किरन वर्मा, ललित जैन, अश्वनी खरे, बाबू लाल तिवारी, संजीव तिवारी, अमित साहू, संजीव पटेरिया, दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें