सीपरी ओवरब्रिज के लिए व्यापारियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
झांसी। सीपरी बाजार में ओवरब्रिज के निर्र्माण में देरी और वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में चल रहे क्रमिक अनशन के दौरान कारोबारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौैरान कई संगठन भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के संयोजन में अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय ने अपने पदाधिकारियों के साथ समर्थन दिया। इस दौरान कुली यूनियन के अध्यक्ष गोलू ठाकुर, मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव ने अपना-अपना समर्र्थन दिया। इस दौरान नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर नगरायुक्त रोहन सिंह, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह धरना स्थल पर पहुंचे, जहां आंदोलन से वार्ता हुई। मौके पर ही उनको मांग पत्र भी दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि उनकेे बजट के काम को तत्काल प्रारंभ करा दिया जाएगा। सात दिन के अंदर 14वें वित्त आयोग की बैठक कर सड़क बनवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अल्पकालीन निविदाएं निकालकर शीघ्र्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। कवर्ड पार्किंग स्थल व आपे टैक्सी स्टैंड का भी जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। व्यापार मंडल द्वारा दिए गए विकास के ब्लू प्रिंट के अनुसार ही काम होगा। मौके पर व्यापारी नेता संजय पटवारी ने सभी आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर व्यापारी नेता राकेश दुबे, अजीत राय, प्रदीप गुप्ता, गुड्डू चौरसिया, सतेंद्र बुटोलिया, अविनाश माते, सचिन राय, प्रभुदयाल साहू, शशिकांत कारलेकर, प्रदीप अग्रवाल, राजू सेन, उदय सोनी, पवन अग्रवाल, बृजेंद्र सोनी, पंकज शुक्ला, गणेशराम चौधरी, नीरज अग्रवाल, संजीव राय, नवीन चंगानी मौजूद रहे। सभी का आभार चौैधरी फिरोज नेे जताया।