फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बस ने मारी स्कूली टैक्सी में टक्कर, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- टीकमगढ़ रोड पर बस के पास हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी



मऊरानीपुर। टीकमगढ़ रोड पर दीपक मेमोरियल स्कूल के गेट पर टैक्सी से बच्चे उतरने के दौरान एक यात्री बस ने टैक्सी में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें तीन छात्र-छात्राओं सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




सुबह लगभग 8ः30 बजे एक टैक्सी में सवार होकर बच्चे स्कूल के लिए जा रहे थे, तभी स्कूल के गेट के सामने सड़क पर बच्चे उतरने लगे। तेज गति से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिसमें टैक्सी में सवार दीपेश (16) निवासी ग्राम कुआगांव, वैशाली (18) निवासी ग्राम कुआगांव, पूजा (15) निवासी ग्राम स्यावनी एवं नंदकिशोर (55) निवासी ग्राम बम्हौरी, मप्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंची एवं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलोें को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। उक्त मामले में वीरेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र श्रीपत प्रजापति निवासी ग्राम कुआगांव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मेरा पुत्र दीपेश टैक्सी से घर से दीपक मेमोरियल पब्लिक स्कूल इंटर काॅलेज पढ़ने के लिए जाने के दौरान विद्यालय पहुंचते ही बस ने टक्कर मार दी। जिसमें टैक्सी में बैठा मेरा पुत्र दीपेश समेत अन्य बच्चे घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि बस व टैक्सी को पकड़ लिया है। आरोपी बस चालक भागने में सफल रहा। अज्ञात बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें