फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में खड़ी थी बस, झांसी में कट गया चालान

विज्ञापन
प्राइवेट बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महानगर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तमाम वाहन दौड़ रहे हैं। इसकी बानगी बृहस्पतिवार देखने को तब मिली जब पुणे में खड़ी बस का झांसी में चालान कट गया। वाहन का चालान कटने का संदेश वाहन स्वामी के मोबाइल पर पहुंचा, तो वह हैरत में रह गए। मामले की जानकारी परिवहन मंत्री समेत आरटीओ को दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने झांसी में चालान किए गए वाहन को बंद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जोधपुर राजस्थान के मुन्नीराम की प्राइवेट बस संख्या आरजे 19 पीबी 4327 जोधपुर से पुणे के लिए चलती है। वाहन स्वामी के मुताबिक बृहस्पतिवार को बस पुणे में खड़ी हुई थी। दोपहर में उनके मोबाइल पर संदेश आया कि बस का झांसी मेडिकल कॉलेज के पास 1750 रुपये का चालान कट गया है। संदेश देखकर वह हैरत में पड़ गए। उन्होंने परिवहन विभाग की हेल्पलाइन समेत परिवहन मंत्री और आरटीओ झांसी से शिकायत की। इसके बाद परिवहन विभाग ने झांसी में पकड़े गए वाहन को बंद कर दिया है। वाहन स्वामी का कहना है कि कोई उनके बस के नंबर को कोई फर्जी तरीके से यूपी में दौड़ा रहा है। वहीं विभाग ने इससे इनकार करते हुए जांच शुरू कर दी है।

गोंडा में भी कटा था चालान
वाहन स्वामी मुन्नीराम ने बताया कि बीती 18 सितंबर को भी उनके पास इस बस का चालान कटने का संदेश पहुंचा था। जोकि गोंडा के गोरखपुर रोड पर काटा गया था। जिसमें 12500 रुपये जुर्माना लगाया गया था। इस मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि बस चार साल से दौड़ रही है और यूपी में केवल चार बार आई है। जिसका टैक्स जमा किया गया है। उन्होंने बस के पुणे जाने के दौरान फास्टैग की जानकारी भी विभाग को दी है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। झांसी में पकड़ी गई बस को बंद कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता से भी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सत्येंद्र कुमार, एआरटीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें