फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बस और टवेरा की आमने-सामने हुई भिड़ंत, महिला क्रिकेटर्स सहित 14 घायल

Mon, 14 Oct 2024 09:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

टवेरा में पीजी कॉलेज निवाड़ी मध्यप्रदेश की महिला खिलाड़ी सागर क्रिकेट टूर्नामेंट में कॉलेज की ओर से खेलने जा रही थीं। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
बस और कार की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौनी-मड़ावरा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे बेतवा नॉनस्टॉप बस और टवेरा की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिससे कार सवार महिला क्रिकेट टीम की कोच सहित 13 खिलाड़ी और कार चालक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां कर चालक अरविंद और कोच मंजू की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ललितपुर भेज दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टवेरा में पीजी कॉलेज निवाड़ी मध्यप्रदेश की बालिका खिलाड़ी सागर क्रिकेट टूर्नामेंट में कॉलेज की ओर से खेलने जा रही थी। घायलों में आस्था वाजपेई, कल्पना पाल, साधना पाल शालिनी सेन, शैली ,चाहत अहिरावर, निधि अहिरवार, शिवानी अहिरवार, खुशी यादव, दीपिका राजपूत आदि शामिल हैं। ड्राइवर व महिला कोच की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें