पूंछ(झांसी) । थाना क्षेत्र के साईं कुआं के पास हाईवे पर किनारे खड़े हार्वेस्टर में सवारियों से भरी शताब्दी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में हार्वेस्टर और शताब्दी बस हाईवे किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार करीब 70 यात्रियों में से 12 यात्री घायल हो गए। इस दौरान चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लोगों ने बस से सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से मोठ अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा अन्य यात्रियों को हाईवे से निकल रही शताब्दी बसों में बैठाकर झांसी रवाना किया।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के गोपीगंज के राजपूत ढाबा से शताब्दी बस प्रवासी मजदूरों को लेकर गुजरात के सूरत जा रही थी। शनिवार को सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही बस पूँछ थाना के साईं कुआं पहुंची हाईवे किनारे एक हार्वेस्टर से टकरा गई। हार्वेस्टर पर हेल्पर मुनेश और ड्राइवर सो रहा था। बस ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई और शताब्दी बस ने हार्वेस्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हार्वेस्टर के साथ ही बस खाई में पलट गई। बस के आगे बैठी करीब 12 प्रवासी मजदूर घायल हो गए । बस में बैठे अन्य सवारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सेमरी टोल प्लाजा के कर्मचारियों को सूचना दी गई। टोल प्लाजा से क्रेन मशीन मंगवा कर बस को सीधा करवाया बस में सवारियों के रखे सामान बैग मोबाइल आदि निकालकर यात्रियों को दिए। घायलों में विपिन तिवारी (31), विपिन तिवारी की पत्नी रीता तिवारी निवासी शुकुलपुर ढैया जिला भदोही, पप्पू यादव (30), पत्नी मीरा देवी (38), पुत्र ओम यादव (12) निवासी खुनवा जिला मिर्जापुर ,विश्वकर्मा विजय (17) ग्राम भरका शहादा जिला बांदा, शिवांश (16) निवासी खागा जिला फतेहपुर, सूरजभान (28) निवासी कासिमा पुरा जिला फतेहपुर ,धनराज (28) ग्राम महेवा घाट जिला कौशांबी ,सोनादेवी शिवानी यादव ,अक्षय यादव ,निवासी मुमरका जिला प्रयागराज घायल हो गए। सभी को झाँसी भेजा गया। 108 एवं 102 के स्टाप राज यादव, दीपक रमेश श्याम बहादुर आदि मौके पर पहुँचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दो अभियान के तहत निम्न लिखित जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया