फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पराली जलाने से घटेगी खेतों की उर्वरता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उप निदेशक कृषि बुद्धदेव द्विवेदी ने किसान सेवा रथ भ्रमण कार्यक्रम के तहत रवाना किया। कहा कि पराली जलाने से खेत के मित्र कीट भी मृत होते हैं। साथ ही मृदा के पोषक तत्वों की भी क्षति होती है। इससे पैदावार में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

उप निदेशक कार्यालय से रथ को रवाना करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण को चरितार्थ करती महिला किसान एवं अन्य कृषकों से अपील करते हुए कहा कि खेत में आग न लगाएं। कृषि अवशेष व घरों का कूड़ा खेत में किसी भी दशा में न जलाएं। पराली प्रबंधन से किसानों की आय को बढ़ाया जाए और इसे मूर्त रूप देने के लिए किसानों को निशुल्क वेस्ट डी-कंपोजर कैप्सूल वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से मोंठ, बड़ागांव व विकासखंड चिरगांव के किसानों को जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि खेत में आग लगाने से वायुमंडल दूषित होता है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित अभिकरण के आदेशानुसार फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध है। राजस्व ग्राम के लेखपाल को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने क्षेत्र में फसल अवशेष जलने की घटनाएं न होने दें। घटना उनके क्षेत्र में पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में फसल अवशेष को जलने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि रथ के माध्यम से किसानों को जानकारी दी जाएगी कि पराली जलाएं नहीं, बल्कि आय का जरिया बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें