फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुंदेलखंड लेकर रहेंगे’

Mon, 15 Feb 2016 12:39 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केंद्र सरकार को बुंदेलखंड प्रांत निर्माण मुद्दे पर आकृष्ट करने के लिए बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार को कचहरी चौराहा स्थित गांधी पार्क में अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कविताओं के माध्यम से बुंदेलखंड की वीर गाथाओं को गाया, वहीं जोरदार नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


धरने का नेतृत्व कर रहे बुंदेलखंड राज्य निर्माण समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से त्रस्त बुंदेलखंड किसानों, मजदूरों व नौजवानों के पलायन एवं आत्महत्या से कराह रहा है। राजनीतिज्ञ हमारी मजबूरी का फायदा उठा रहे है और लोगों को बुंदेलखंड पैकेज का कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य का निर्माण ही, यहां की जनता के लिए स्थाई समाधान है। मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता दिनेश भार्गव ने कहा कि बुंदेलखंड की भोली भाली जनता के साथ छलावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में प्राकृतिक एवं पर्यटन संसाधन इतने हैं कि बुंदेलखंड राज्य को अपने संसाधन से हम आसानी से चला सकते हैं।  

लोकेंद्र सिंह नागर ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे मंत्री बुंदेलखंड प्रांत निर्माण संबंधी अपने चुनावी वायदों को पूरा करें। इस अवसर पर मोर्चा के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर, डीआर राहुल, प्रमोद द्विवेदी, हरी अग्रवाल, चंद्र प्रकाश मिश्रा, मोहन सिंह यादव, राधेश्याम नीखरा, राजेंद्र दीक्षित, देवेंद्र मिश्रा, सुनील तिवारी, बालाराम सोनी, कविता वर्मा, अल्ताफ मंसूरी,

शिवानी शाक्या, अंजना अहिरवार, विनीता रायकवार, प्रियंका प्रजापति, डॉ. वंदना कुशवाहा, सुभाषिनी गौतम, उपासना गौतम, अखिलेश त्रिपाठी, रागिनी भाष्कर, दीपक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। धरना अवसर पर मप्र. एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी भाग लिया। संचालन मोर्चा के महामंत्री रविंद्र कुरेले ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें