फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नौतपा के पहले दिन खूब तपा बुंदेलखंड, 27 मई को गर्मी का रेड अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के बाद प्रदेश में जालौन का उरई दूसरा और झांसी तीसरा सबसे गर्म जिला रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नौतपा के पहले दिन ही बुंदेलखंड खूब तपा। 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की वजह से आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मंडल के जालौन जिले का उरई दूसरा और झांसी प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। अब 27 मई को बुंदेलखंड के पांच जिलों में गर्मी के रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जो कि दो जून तक जारी रहेंगे। नौतपा के पहले ही दिन शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। लखनऊ के मौसम केंद्र के आंकड़े देखें तो नौतपा के पहले दिन बुंदेलखंड के जिले खूब तपे। जालौन के उरई का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा होने से झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म जिला रहा। हमीरपुर का पारा 43.2 डिग्री रहा। अब मौसम विभाग ने 26 मई को गर्मी के ऑरेंज अलर्ट और 27 मई को रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन



उष्ण लहर का ये हो सकता है प्रभाव
- छोटे बच्चों, वृद्ध और गंभीर बीमारियों के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- मजदूरों, किसानों और धूप में देर तक काम करने वालों में निर्जलीकरण व लू लगने की संभावना है।
- पशुओं और खड़ी कृषि अथवा बागवानी फसलों पर मामूली प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें