फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती बनी मौत की वजह: बीयू के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों का आरोप- एक लड़की बना रही थी शादी का दबाव

Tue, 21 Jun 2022 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार पर लड़की आत्महत्या की धमकी देती थी। लड़की के परिजन भी लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
BU student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के थाना जरिया के ग्राम वीरा निवासी किसान भगत सिंह का बेटा बृजेश कुमार राजपूत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी द्वितीय वर्ष का छात्र था। झांसी में वह शिवाजी नगर में एक किराए के कमरे में रहता था। बीती रात युवक ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतक के ममेरे भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि उसकी चार साल पहले हमीरपुर की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। अब वह लड़की शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर लड़की आत्महत्या कर लेने की धमकी देती थी। एक वीडियो भी लड़की ने उसको भेजा था। इसके अलावा लड़की के परिजन भी लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें