फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में आज दस्तक दे सकता है मानसून

Tue, 21 Jun 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mansoon, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। पश्चिम बंगाल की खाड़ी और केरल से आने वाला मानसून मंगलवार को पूर्वी, मध्य यूपी (कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित 17 जिलों) और बुंदेलखंड में दस्तक दे सकता है। इसकी संभावना सोमवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानियों ने जताई है।
विज्ञापन


फोर कॉस्ट (पूर्वानुमान) जारी करते हुए विज्ञानियों ने बताया कि मंगलवार को अच्छी बारिश की उम्मीद है। बीते कुछ दिनों से लगातार उमस भरी गर्मी बनी हुई है। बीच-बीच में हल्की फुल्की बारिश तो हुई, मगर इससे राहत मिलने की बजाए लोगों को और परेशानी हो गई। सोमवार को सुबह भी काफी उमस रही और लोगों के पसीने छूट गए। सुबह अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री रहा।

हालांकि, दोपहर तीन बजे के बाद झांसी के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके बाद काले बादल छा गए और देर रात तक ठंडी हवाएं चलने से तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट आ गई। कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा के बीच का अंतर महज 5.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह खतरनाक होता है।
विज्ञापन


तेज बारिश या फिर आंधी की संभावना बनी रहती है। पारा का अंतर सामान्यतया 15 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। पारा के उतार-चढ़ाव से वायुदाब विकसित होता है। बारिश की संभावना बढ़ती है। उत्तर-पूर्व की हवाएं भी बारिश लेकर आती हैं। 


कहीं बारिश-कहीं सूखा
सोमवार को कहीं बदरा जोर से बरसे, तो कहीं पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी। नंदनपुरा, ताज कंपाउंड, सीपरी बाजार, आवास विकास केकेपुरी में जमकर बारिश हुई। वहीं, कचहरी चौराहा, गोलाकुआं, इतवारी गंज, बड़ाबाजार में हल्की बारिश हुई। कई इलाकों के लोगों को मायूसी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें