फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की गर्मी में अभी से काली पड़ने लगी त्वचा, बच्चों को हो रहे मुंहासे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड की गर्मी झेल पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए चिलचिलाती धूप बहुत दिक्कत देती है। इस बार गर्मी ने पिछले सात सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस कारण अप्रैल- मई में होने वाले त्वचा रोग मार्च में होने लगे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि त्वचा का काला पड़ना, शरीर के अंगों में खुजली, बच्चों में मुंहासों का बढ़ना, चेहरे पर हल्के सफेद दाग (लद्दुर) की समस्या के 30 मरीज रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन

पथरीला इलाका होने के कारण बुंदेलखंड में गर्मी खूब पड़ती है। इस बार तो फरवरी में ही रिकॉर्ड गर्मी पड़ने लगी है। वर्ष 2014 के बाद इस बार की गर्मी ने फरवरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मार्च की शुरूआत तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में चुभती धूप त्वचा को भी नुकसान पहुंचा रही है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक शिवहरे ने बताया कि इस बार मार्च में ही 30 फीसदी मरीज सर्न बर्न के आने लगे हैं। जबकि, पहले अप्रैल-मई में यह आंकड़ा रहता था। उन्होंने बताया कि संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को धूप में निकलते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। लोग धूप से बचाव जरूर करें। धूप के कारण त्वचा का काला पड़ना, शरीर के विभिन्न अंगों में खुजली, बच्चों में मुंहासे बढ़ना और लद्दुर की समस्या हो जाती है। उन्होंने बताया कि समय रहते इलाज कराने पर मर्ज जल्दी ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

ये रखें ध्यान
- सन क्रीम लगाकर निकलें।
- सिर पर गोल टोपी पहनें।
- शरीर को ढककर निकलें।
- समस्या होने पर तुरंत इलाज कराएं।
केस 1
10 दिन बाद शादी है, जल्दी ठीक कर दीजिए
डॉक्टर साहब! 10 दिन बाद मेरी शादी है। शॉपिंग करते-करते चेहरे पर कालापन आ गया है। जल्द से चेहरा ठीक कर दीजिए। शहर में रहने वाली एक युवती यह समस्या लेकर त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास पहुंची। उन्होंने कहा कि त्वचा काफी झुलस गई है। उन्होंने दवाओं के साथ मशीनों का उपयोग करके युवती को ठीक किया।
केस 2
चेहरे पर हल्के सफेद दाग दिखे तो डर गए परिजन
सीपरी बाजार निवासी 12 साल के बालक के चेहरे पर हल्के सफेद दाग आने शुरू हो गए। शुरूआत में परिजन कुछ समझ नहीं पाए। जब दाग बढ़ने लगे तो वह घबरा गए। वह बच्चे को लेकर स्किन के डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि लद्दुर हो गया है। घबराने की बात नहीं है। दवा से जल्द ठीक हो जाएगा।
केस 3
धूप से बढ़ने लगे मुंहासे, इलाज से ठीक हो गए
फरवरी की तेज गर्मी से 20 साल के नंदनपुरा के युवक के चेहरे पर मुंहासे एकदम से बढ़ने लगे। इसके साथ ही चेहरे पर खुजली आने से उसे काफी दिक्कत होने लगी। वह इलाज कराने के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचा। डॉक्टर ने दवा, क्रीम के अलावा धूप से बचाव करने की सलाह दी। अब उसके मुंहासे ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें