फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का साठ फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे का साठ फीसदी काम पूरा
विज्ञापन

झांसी। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक के दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे समेत अन्य एक्सप्रेस निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे के निर्माण में तेजी लाने तथा फरवरी में एक साइड व अप्रैल तक दोनों साइड यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे का साठ प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका। परियोजना के अंतर्गत यमुना, बेतवा एवं केन नदी पर पुलों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वे में चार आरओबी, 14 दीर्घ पुल, छह टोल प्लाजा, सात रैंप प्लाजा, 268 लघु सेतु, 18 फ्लाईओवर एवं 214 अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा। एक्सप्रेस- वे चार लेन चौड़ा है। इसमें 3.75 मीटर चौड़ाई की सर्विस रोड भी बनाई जा रही है। स्ट्रक्चर के साथ टोल प्लाजा निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसे फरवरी में एक साइड तथा अप्रैल में दोनों साइड यातायात के लिए खोलने की बात कही गई। इसी तरह पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे की एक साइड जुलाई एवं दूसरी साइड अगस्त तक खोल दी जाएगी। गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस- वे मार्च 2022 तक पूरा हो जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें