फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संगठन से बुंदेलखंड प्रांत इकाई गायब

Wed, 01 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bjp, jhandi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पृथक बुंदेलखंड राज्य को खूब हवा दी थी। इसी के चलते पार्टी संगठन में संगठनात्मक बदलाव करते हुए अलग से बुंदेलखंड प्रांत इकाई गठित कर दी गई थी। लेकिन, दो साल बाद अब यह खत्म कर दी गई है। इसे कानपुर प्रांत इकाई में समायोजित कर दिया गया है। इससे क्षेत्रीय नेताओं के प्रतिनिधित्व पर भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के मुद्दे को खूब भुनाया था। पार्टी प्रत्याशी उमा भारती ने क्षेत्रीय लोगों से तीन साल में राज्य निर्माण का वादा किया था। इतना ही नहीं, चुनावी रैली को संबोधित करने आए नरेंद्र मोदी ने भी उमा की इस बात का समर्थन किया था। यहां तक कि भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए संगठन की अलग से बुंदेलखंड प्रांत इकाई भी गठित कर दी थी। अलग से इसके क्षेत्रीय पदाधिकारी भी बनाए गए थे। रामरतन कुशवाहा को क्षेत्रीय अध्यक्ष व रत्नाकर पांडेय को क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाया गया था।

दो साल तक यह व्यवस्था चलती रही। पंचायत चुनाव में पार्टी की यह इकाई खासी प्रभावी भी रही। लेकिन, अब यह इकाई समाप्त कर दी गई है। बुंदेलखंड प्रांत इकाई को कानपुर इकाई में समायोजित कर दिया गया है। बुंदेलखंड प्रांत इकाई के पदाधिकारियों से प्रभार भी वापस ले लिया गया है। इससे क्षेत्रीय नेताओं में निराशा है। कानपुर - बुंदेलखंड प्रांत इकाई का मुख्यालय कानपुर बनाया गया है। जबकि, बुंदेलखंड प्रांत इकाई का मुख्यालय झांसी होने से स्थानीय कार्यकर्ताओं के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों से संपर्क करना आसान होता था।
विज्ञापन


छह प्रांतों में बंटा है भाजपा ने यूपी को
झांसी। भाजपा संगठन में उत्तर प्रदेश को छह हिस्सों में बांटा गया है। इसमें अवध, काशी, गोरक्षपीठ, पश्चिम, बृज व कानपुर (बुंदेलखंड समेत) प्रांत शामिल हैं। जबकि, लोकसभा चुनाव के दौरान बुंदेलखंड व रुहेलखंड प्रांत अलग से गठित किए गए थे, जिन्हें अब समाप्त कर दिया गया है।

मोदी ने ऐसे किया था अलग राज्य का समर्थन
झांसी। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी उमा भारती के समर्थन में क्राफ्ट मेला ग्राउंड में रैली आयोजित की गई थी, इसमें उमा भारती ने मंच से केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर तीन साल के अंदर बुंदेलखंड राज्य निर्माण कराने की बात कही थी। रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उमा मेरी बहन हैं, इनके जो वादे हैं वह पूरे करूंगा, इसके अलावा भी जो यह कहेंगी वह पूरा करूंगा। इसका रैली में मौजूद जनसमूह ने भारी समर्थन किया था।

नकारा नहीं जा सकता बुंदेलखंड का अस्तित्व
झांसी। भाजपा के बुंदेलखंड प्रांत इकाई के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रभान राय का कहना है कि बुंदेलखंड के अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकता। लेकिन, प्रदेश स्तर पर बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व आवश्यक है, जिससे भाजपा संगठन को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि पृथक बुंदेलखंड प्रांत इकाई को समाप्त करना संगठनात्मक फेरबदल है। इससे यह नहीं कहा जा सकता कि पार्टी ने बुंदेलखंड के अस्तित्व को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें