बुंदेलखंड एक्सप्रेस हुई आकर्षक और सुविधाजनक
झांसी। ग्वालियर से वाराणसी के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस में मंगलवार की शाम ग्वालियर स्टेशन से दूसरे उत्कृष्ट रैक को चलाया गया। पहला रैक (ट्रेन के सभी डिब्बे) छह अप्रैल को चलाया गया था। इस रैक को यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक किया गया है।
उत्कृष्ट रैक के कोचों को आंतरिक सुंदरता के लिए थीम बेस्ड विनायल रैपिंग के माध्यम से आकर्षक बनाया गया है। कोचों के प्रवेश द्वार क्षेत्र व टॉयलेट में आकर्षक चित्रकारी की गई है। कोचों के टॉयलेट को एपोक्सी फ्लोरिंग से सुसज्जित किया गया है। प्रवेश द्वार पर विनायक आधारित प्रिंटेंड समर- सारिणी लगाई गई है। कोचों एवं टॉयलेट में दुर्गंध को नियंत्रित करने के लिए ऑटोमेटिक हाईजीन और दुर्गंध नियंत्रण प्रणाली को लगाया गया है। टॉयलेट में स्क्रेपर मैटिंग तथा टॉयलेट के बीच ग्रास मैटिंग की गई है तथा कोच के गलियारे में हॉलो मैट बिछाई गई है। टॉयलेट फिटिंग को अपग्रेड किया गया है। सॉफ्ट डुअल फ्लश वाल्व लगाया गया है। शत प्रतिशत एलईडी लाइट लगाई गई हैं। जल्द ही, प्रत्येक एसी कोच में दो जीपीएस युक्त डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसमें ट्रेन की समय सारिणी, आगमन स्टेशन, ट्रेन की गति तथा तापमान प्रदर्शित होगा।