फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन यादव की कोठी पर चला बुलडोजर, डेढ़ एकड़ भूमि कराई मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को नगर निगम के पूर्व उपसभापति गुलशन यादव की कोठी को ध्वस्त कर दिया गया। गुलशन यादव ने नगर निगम की डेढ़ एकड़ भूमि पर कब्जा करके अपना आलीशान मकान और दूध की डेयरी खोल रखी थी। चौदह मई को डेयरी और तबेला ध्वस्त किया गया था और अब कोठी को भी गिरा दिया गया। विरोध की आशंका में यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारी भी इस कार्रवाई पर निगाह बनाए रहे थे।
विज्ञापन

नगर निगम की गाटा संख्या 1751, 1752 व 1753 जमीन पर कब्जा जमाए गुलशन यादव को नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी कर सरकारी जमीन को खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी। लेकिन वह हमेशा अपने सियासी रसूख के चलते हल्के में लेता रहा। लेकिन जब शासन से आदेश जारी हुए तो अमला एक्टिव हो गया। 14 मई को नगर निगम की टीम गुलशन यादव के मकान पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अवैध रूप से बनाए गए दूध डेयरी, भूसा घर सहित भैंसों के तबेले को ध्वस्त कर दिया था। दो मंजिला मकान में समान होने के कारण निगम की टीम दो दिन की मोहलत देकर वापस लौट आई थी। लेकिन तय वक्त में गुलशन ने मकान को खाली नहीं किया। लिहाजा मंगलवार को निगम की टीम तीन बुलडोजर लेकर पहुंची और मकान को ध्वस्त करते हुए दो मंजिला इमारत गिरा दी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम क्षितिज द्विवेदीअपर नगर आयुक्त शादाब असलम, उप नगर आयुक्त अमित सिंह, अतिक्रमणरोधी दस्ता प्रभारी एनएन वाजपेई के साथ ही नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
आलीशान मकान में थीं सभी सुविधाएं
सरकारी जमीन पर बनाए गए आलीशान आशियानें में सभी तरह की सुविधाएं थी। मकान में चार बेडरूम, दो ड्राइंग रूम दो किचन, दो बाथरूम के साथ ही दो शौचालय बने थे। बाहरी दीवारों को आधुनिक कांच से सजाया गया था।
विज्ञापन

तीन कमरों में डले थे ताले
कार्रवाई से पहले नगर निगम के अधिकारियों ने मकान का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्हें तीन कमरों में ताले डले हुए मिले। अफसरों ने नगर निगम के कर्मचारियों से ताले तुड़वाए तो कमरे पूरी तरह से खाली पड़े हुए थे।
ढाई घंटा गुल रहीं पूरे इलाके की बिजली
दो मंजिला मकान के सामने से 11 केवी की लाइन गुजरने के कारण नगर निगम के अफसरों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित कर बिजली की लाइन को बंद कराया था। इस दौरान पूरे इलाके की बिजली लगभग ढाई घंटा तक गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें