फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर किसान को लगी गोली, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर किसान को लगी गोली, हालत नाजुक
विज्ञापन

झांसी। मध्य प्रदेश के दतिया जिले मेें खेत पर रखवाली करते समय गोली लगने से किसान घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दतिया के गांव बसई निवासी बालिक राम केवट (50) बृहस्पतिवार की सुबह खेत की रखवाली कर रहे थे। खेत के पास ही तालाब बना हुआ है। यहां प्रतिदिन लोग मछली पकड़ने आते हैं। कई बार ठेकेदार के मना करने पर भी लोग नहीं माने। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे, तभी ठेकेदार ने पहुंचकर विरोध जताया। बताया गया है कि ठेकेदार ने अपनी बंदूक से हवाई फायरिंग की। इसी बीच एक गोली खेत पर काम कर रहे बालिक राम केवट की पीठ में जा लगी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें