फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से मकान ढहा, 12 घायल

विज्ञापन
house - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बुधवार तड़के थाना रक्सा इलाके में बरसात की वजह से मकान ढह गया। इसकी चपेट में आकर 12 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना रक्सा इलाके में रहने वाले भरत सिंह के यहां शादी समारोह था, जिसके चलते घर में मेहमान व रिश्तेदार मौजूद थे। मंगलवार को अचानक तेज आंधी और बरसात के चलते सुबह तड़के कच्चा मकान ढह गया। मकान में सो रहीं खुशबू, चांदनी, रामप्यारी, किरन, जमुनाबाई, कमलेश, सुशीला, रामसखी, राधा, शांति, भूरी व विशाल दबकर घायल हो गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां सभी की हालत में सुधार बताया गया है।

मृत मिला कर्मचारी
झांसी। बुधवार को इलाइट चौराहा के पास बने एक रेस्टोरेंट में कर्मचारी मृत अवस्था में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली के सागर गेट अंदर निवासी पिंटू कुशवाहा (32) इलाइट चौराहा पर बने एक रेस्टोरेंट में कर्मचारी थे। मंगलवार की रात वे रेस्टोरेंट में काम करने के लिए सो गए। सुबह कर्मचारी अंदर पहुंचे तो पिंटू मृत अवस्था में पड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकोें ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है।

दवा के धोखे में खाया जहर, मौत
झांसी। मंगलवार को जालौन के डकोर स्थित गुढा निवासी पार्वती (29) ने दवा के धोखे में जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां बुधवार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें