फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेतों में घुसीं भैंसों ने फसलें की चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों ने पकड़कर बाड़े में किया बंद, पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। शनिवार को ग्राम सप्तावरा में स्यावनी गांव की दर्जनों भैंसें खेतों में घुस गईं और फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। मशक्कत के बाद किसानों ने भैंसों को पकड़कर बाड़े में बंद कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन

थाना उल्दन में दिए शिकायती पत्र में किसानों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से भैंसों के झुंड लगातार खेतों में घुसकर फसलें चर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष स्यावनी गांव की भैंसें तालाब पार कर सप्तावरा के खेतों में पहुंच जाती हैं और बिना किसी रखवाली के घूमती रहती हैं। इससे लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने प्रशासन से स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। शिकायती पत्र पर नवीन कुमार, जगदीश प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, रंजीत कुमार, संतोष पटेल, हुकुम, मान सिंह, दयाराम सहित दो दर्जन से अधिक किसानों के हस्ताक्षर रहे। वहीं, इस संबंध में बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि भैंसों ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में ग्राम स्यावरी के पशुपालकों की समझाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें