फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल के फाइनल में जीता बीयू

Wed, 08 Nov 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
jhansi sports news - फोटो : demo
विज्ञापन
 हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बा स्थित श्रीराम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता में बीयू की टीम ने उरई के जमुना देवी नरेशचंद्र महाविद्यालय की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता का पहला मैच जमुना देवी नरेशचंद्र महाविद्यालय उरई और नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के मध्य खेला गया। जिसमें जमुना देवी कॉलेज की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में बंशीधर महाविद्यालय उरई की टीम ने अभिनव प्रज्जा महाविद्यालय की टीम को 2-0 से हरा दिया। पहले सेमीफाइनल में जमुना देवी उरई की टीम ने रामकृष्ण महाविद्यालय कुरारा की टीम को 3-0 से हरा दिया।

दूसरे सेमीफाइनल में बंशीधर कॉलेज उरई की टीम को हराकर बुंदेलखंड विश्वविद्यायल की टीम विजयी रही। फाइनल में बीयू की टीम ने जमुना देवी महाविद्यालय उरई की टीम को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, धर्मेंद्र दीक्षित, मिर्जा अनवर, पुष्पेंद्र धुरिया व सूरजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें