फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल कमांडेंट बने बीयू कुलपति प्रो. वैशम्पायन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन को एनसीसी कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि मिली है। यह गौरव हासिल करने वाले वह बीयू के दूसरे कुलपति हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन एनसीसी के कार्यों में काफी सक्त्रिस्य रहते हैं और सहयोग भी करते हैं। ऐसे में एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमन यादव ने कुलपति को कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि देने के लिए प्रस्ताव ग्रुप हेडक्वार्टर कानपुर भेजा था। वहां से एनीसीसी निदेशालय फॉर्म प्रेषित कर दिया गया। जहां से यह प्रस्ताव दिल्ली स्थित एनसीसी हेडक्वार्टर पहुंचा। इस लंबी प्रक्रिया के बाद रक्षा मंत्रालय से प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया गया। हाल ही में एनसीसी हेडक्वार्टर ने कुलपति को कर्नल कमांडेंट की मानद उपाधि दे दी है। बीयू के एनसीसी ऑफिसर प्रो. सुनील काबिया ने कुलपति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीयू के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इससे एनसीसी से जुड़े युवाओं के उत्साह में इजाफा होगा। साथ ही, कॉलेजों के छात्रों में भी एनसीसी के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें