फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: पीएचडी कोर्स वर्क के लिए संकायों में रहेंगे दो-दो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीयू प्रशासन ने बुधवार को पीएचडी कोर्स वर्क के लिए जारी डीन एकेडमिक के नेतृत्व का आदेश वापस ले लिया। अब कोर्स वर्क शिक्षण आदि प्रक्रियाओं का पर्यवेक्षण सभी डीन की संयुक्त समिति करेगी। वहीं, कक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक संकाय में दो-दो शिक्षक नामित कर दिए हैं।

पीएचडी सत्र 2023-24 के कोर्स वर्क के लिए पंजीकृत करीब 350 अभ्यर्थियों की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी है। इस वजह से अभ्यर्थियों को करीब दो माह से इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान एवं कृषि संकाय में डॉ. राजेश पांडेय और डॉ. पियूष भारद्वाज, विधि संकाय में डॉ. प्रशांत मिश्रा और डॉ. विनोद कुमार, वाणिज्य संकाय एवं मैनेजमेंट-अर्थशास्त्र में डॉ. शंभुनाथ सिंह व डॉ. ज्योति मिश्रा, शिक्षा संकाय में प्रो. काव्या दुबे व डॉ. सुनील त्रिवेदी, कला संकाय में डॉ. अचला पांडेय व डॉ. कौशल त्रिपाठी को नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें