फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू ने घटाई सात कोर्सों की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की शुल्क समीक्षा समिति की बैठक में स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत सात पाठ्यक्रमों में शुल्क में कटौती कर दी है। जिन कोर्सों में शुल्क कम किया गया है, उनमें बीएएलएलबी, एलएलबी, बीएससी व एमएससी जियोलॉजी, बीबीए टूरिज्म, एमए हिंदी, बीए ऑनर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

बीयू ने कोरोना महामारी के पहले लंबे समय बाद पाठ्यक्रमों के शुल्क में वृद्धि की थी। तब तो कुछ नहीं हुआ लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी आ गई। इसके बाद छात्र संगठन फीस बढ़ोतरी के विरोध में उतर आए। कई बार विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के साथ छात्र संगठनों की चर्चा भी हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुल्क समीक्षा समिति का गठन कर दिया। बृहस्पतिवार को हुई समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि बीयू के एसएफएस योजना अंतर्गत जिन कोर्सों के शुल्क में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। उन कोर्सों में अधिकतम शुल्क वृद्धि अब 50 फीसदी से कम रहेगी। ऐसे सात कोर्सों को चिह्नित किया गया है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि बीयू को किसी भी प्रकार का अनुदान प्राप्त नहीं है। यह विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा दिए गए शुल्क और संबद्ध कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क पर ही वित्तीय रूप से निर्भर है। पिछले कई सालों से किसी भी कोर्स में शुल्क वृद्धि नहीं की गई। इस बीच शासन ने सभी प्रकार के मूल्यांकन व प्रश्नपत्र बनाने की नई दरें लागू कर दीं। नियमित शिक्षक, कर्मियों को सातवें वेतनमान अनुसार, एसएफएस को भी बढ़ा वेतन का भुगतान किया जा रहा है। ऐसे में शुल्क वृद्धि जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें