फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू ने नीट की वजह से बदला यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) 21 जून को होने के कारण बुंदेलखंड विवि ने 20 जून को प्रस्तावित यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम बदल दिया है। अब प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून के बजाय 14 जून कर दी है।
शुक्रवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक हुई। जिसमें विगत दिनों निर्धारित किए गए कार्यक्रम में बदलाव पर चर्चा हुई। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 21 जून को नीट की परीक्षा होने की वजह से 20 जून को प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जा सकती है। इस पर तय हुआ कि अब यूजी-पीजी में प्रवेश की परीक्षा 18 जून को कराई जाएगी। यही नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि अब 14 जून होगी। उन्होंने बताया कि 16 जून को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश को लेकर काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- इंसेट
झांसी। बीयू परिसर एवं संबद्ध कॉलेजों के जिन पाठ्यक्रम में बिना प्रवेश परीक्षा के प्रवेश होने हैं, उनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। कुलसचिव ने बताया कि डायरेक्ट प्रवेश के पाठ्यक्रमों में मैरिट के आधार पर प्रवेश होंगे। जुलाई के पहले सप्ताह से मैरिट लिस्ट जारी करके प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के फार्म 30 जून तक किए जा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें