फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : कंट्रोल रूम में 24 व फोन पर 55 विद्यार्थियों की समस्या का हुआ निदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। समर्थ पोर्टल पर यूजी-पीजी में दाखिला के फार्म भरने में आ रही दिक्कत का निदान करने के लिए बीयू के प्रशासनिक ब्लॉक में बने कंट्रोल रूम पर पहले दिन 24 छात्र-छात्राएं पहुंचे। वहीं, दावा है कि फोन से करीब 55 लोगों ने संपर्क किया। वहीं, शुक्रवार तक समर्थ पोर्टल पर भरे फार्मों की संख्या करीब 24 हजार बताई जा रही है, जो सीटों की तुलना में काफी कम है।

समर्थ पोर्टल पर यूजी-पीजी में दाखिले के लिए भरे जाने वाले फार्म नौ पन्ने का है। यही नहीं, बृहस्पतिवार तक फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को जुलाई 2024 के बाद बने आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र को जमा करना था, जिसकी वजह से तमाम विद्यार्थी फार्म नहीं भर पा रहे थे। वहीं, आवेदन कम होने की वजह से बीयू प्रशासन और संबद्ध कॉलेज प्रशासन सीटें खाली रहने की आशंका के चलते काफी चिंतित थे। इसके चलते बीयू प्रशासन ने प्रमाणपत्रों की अनिवार्यता खत्म करने और स्वघोषित प्रमाणपत्र को मान्यता देने की बात कही, जो मान ली गई है।
विज्ञापन




शुक्रवार से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं ने स्वघोषित प्रमाणपत्र दाखिल करके फार्म सबमिट कर दिया। बताते हैं कि फार्म भरने में आने वाली दिक्कतों का निदान करने के लिए प्रशासनिक भवन के कक्ष नंबर 108 में कंट्रोल रूम बनाया गया, जिसमें सुबह 10.30 से शाम पांच बजे तक 24 छात्र-छात्राएं समस्याएं लेकर आए। वहीं, फोन नंबर 07398802581, 09151019693, 09151019698, 9075601617 पर करीब 55 छात्र-छात्राओं ने संपर्क करके समस्या का निदान किया।
विज्ञापन


कुलसचिव राजबहादुर सिंह ने बताया कि प्रमाणपत्रों की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। इसके अब आवेदन भरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। जिन छात्र-छात्राओं को फार्म भरने में दिक्कत हो रही है, उन्होंने कंट्रोल रूम अथवा जारी फोन नंबरों पर संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें