फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी बीती, मिशन अधूरा, 101 गांव रह गए प्यासे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। इस बार की भी गर्मी बीत गई, लेकिन हर घर नल से जल पहुंचाने का मिशन जिले में अधूरा है। दिसंबर 2020 में शुरू हुई परियोजना साढ़े चार साल में भी पूर्ण नहीं हो सकी। स्थिति यह है कि 10 में 3 प्रोजेक्ट में अभी भी कार्य चल रहा है और 613 में 101 गांव ऐसे हैं, जहां पानी पहुंचा ही नहीं है। ऐसे में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारियों का दावा है कि यदि शेष 325.03 करोड़ रुपये समय से मिल जाए तो प्रोजेक्ट को सितंबर में पूर्ण कर देंगे।

जनपद में जल जीवन मिशन का आगाज दिसंबर 2020 में हुआ था। परियोजना के तहत, 613 गांव में हर घर नल से जल पहुंचाना है। इसके लिए सरकार ने 1643 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। जून-2022 में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर एजेंसियों ने कार्य शुरू किया। शुरुआत से ही कार्य बेहद धीमा रहा। स्थिति यह हुई कि निर्धारित समय तक आधा ही कार्य हो सका। बाद में समय सीमा बढ़ाकर अगस्त 2025 कर दी गई। इसके बावजूद, एजेंसियों ने लापरवाही नहीं छोड़ी। वर्तमान में कार्य प्रगति देखें तो अभी 512 गांवों में ही पानी पहुंचाया जा सका है। इनमें भी 81 गांव ऐसे हैं, जहां पानी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहा है। बताया गया कि कार्य पूर्ण होने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन






जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट की समयसीमा बढ़ाकर अगस्त 2025 कर दी गई है। तीन परियोजनाओं का काम अधूरा है। अक्तूबर 2024 से बजट नहीं मिला है, जिसके चलते कार्य रुका पड़ा है। बजट मिलता है तो शेष परियोजनाओं को सितंबर तक पूर्ण करा दिया जाएगा। - रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें