फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : पीएचडी आवेदनों की रफ्तार सुस्त, 27 तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए आवेदनों की रफ्तार सुस्त है। दो हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बाद भी अब तक लगभग सौ आवेदन ही आए हैं। हालांकि, अभी 27 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका है।



बीयू ने पीएचडी के लिए आवेदन 27 मार्च से खोले थे। पहली बार समर्थ पोर्टल पर पीएचडी के आवेदन हो रहे हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आठ मई तक जमा कर सकेंगे। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 18 मई को होगी। परीक्षा से पहले ही प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एग्रोनॉमी, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, गृह विज्ञान, इतिहास, फाइन आर्ट, राजनीतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, विधि, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, साइकोलॉजी, समाज कार्य, समाजशास्त्र, लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस, मास कम्युनिकेशन, डिफेंस स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन, मैनेजमेंट, कॉमर्स, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलोजी, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फॉरेंसिक साइंस, फार्मेसी समेत 46 विषयों में पीएचडी के लिए 27 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आएगी, वैसे-वैसे आवेदनों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को दो हजार रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का एक हजार रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। छह महीने की पीएचडी कोर्स वर्क की फीस 25000 रुपये लगेगी। हालांकि, बीयू प्रशासन समय-समय पर वित्त समिति के अनुमोदन के बाद कोर्स वर्क की फीस में इजाफा करता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें