फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू का डाटा अपलोड नहीं, कैसे मिलेगी रैंकिंग

Tue, 19 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। देश के शिक्षा संस्थानों को अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में लाने के लिए तैयार हुए एनआईआरएफ पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने डाटा अपलोड नहीं किया है। डाटा अपलोड नहीं करने से बीयू को रैंकिंग नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार नवीन सत्र से शिक्षक संस्थानों की अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार और आंतरिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देश भर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की रैंकिंग तय करने की दिशा में कार्य कर रही है।

इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) तैयार किया है। इसमें विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए गए हैं।
विज्ञापन

इन्हीं मापदंडों के आधार पर रैंकिंग दी जानी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को

इस एनआईआरएफ पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ पर डाटा अपलोड नहीं किया है। बताया गया कि 16 अप्रैल को यूजीसी द्वारा रैंकिंग का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है देश में कुल 795 विश्वविद्यालय हैं, इनसे करीब चार हजार कॉलेज संबद्ध हैं। इस मामले में आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. यशोधरा शर्मा का कहना है कि जल्द ही एनआईआरएफ पर डाटा अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें