फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : दीक्षांत समारोह के चलते हो रहा करोड़ों में कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विवि के 31वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं, जिसमें करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यह पहला दीक्षांत समारोह है, जिसमें इतनी धनराशि खर्च करके कायाकल्प किया जा रहा है।
विवि के गांधी ऑडिटोरियम में बॉल पैनल, लाइट, स्टेज, बॉशरूम, दो ग्रीन रूम, करीब 540 कुर्सियां आदि का काम करीब 1.90 करोड़ रुपये में कराया जा रहा है। वहीं, मुख्य गेट से प्रशासनिक ब्लॉक तथा मुख्य गेट से कंप्यूटर विभाग के रास्ते में नये प्रशासनिक भवन तक सीमेंटेड सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि बारिश ने साथ दिया तो पूरा काम 80 लाख रुपये में होगा। यदि बारिश साथ नहीं देती है, तो मुख्य गेट से प्रशासनिक ब्लॉक तक की सड़क करीब 30 लाख रुपये में बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति अधिकारी प्रो. डीके भट्ट का कहना है कि गांधी ऑडिटोरियम के बॉल पैनल में दीमक लग गई थी, जिसकी वजह से उसे बदलवाया जा रहा है। कुर्सियां खराब हो गई थीं, जिन्हें बदलवाया जा रहा है। विवि की सड़कें खराब हो गई हैं, जिनके चलते उन्हें सीमेंटेड बनवाया जा रहा है। यदि बारिश ने साथ दिया तो वर्तमान व निर्माणाधीन प्रशासनिक ब्लॉक तक की सड़कें करीब 80 लाख रुपये में बनवाई जाएंगी अन्यथा वर्तमान प्रशानिक ब्लॉक तक ही सड़क बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें