फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू के विधि संस्थान में अब होगी एकवर्षीय एलएलएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि के बाबू जगजीवनराम विधि संस्थान प्रदेश का चौथा संस्थान होगा, यहां नए शिक्षा सत्र से एक वर्षीय एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके के लिए 40 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन

विधि संस्थान में दो वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम चल रहा है, इसके लिए 60 सीटों पर दाखिले होते हैं। इसमें विद्यार्थियों को कांस्टीस्टूशनल लॉ और क्रिमिनल ला पढ़ाई जाती हैं। दोनों वर्ष में विद्यार्थी को 10 विषयों की परीक्षा देनी होती है। अब संस्थान एक वर्षीय एलएलएम भी शुरू करने जा रहा है, इसको लेकर दो वर्षीय पाठ्यक्रम से 20 सीटों को कम करके 40 कर दिया गया है। वहीं, नए एलएलएम में प्रवेश के लिए 20 सीटें बढ़ाकर 40 कर दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पूरे बुंदेलखंड में कहीं भी एकवर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम नहीं चल रहा है। इसमें विद्यार्थी को एक वर्ष में 10 कानून के विषयों की परीक्षा देनी होती है। यही नहीं, लघु शोध और वायवा होता है। विधि संस्थान एलएलएम इन कॉमर्शियल लॉ में शुरू करने जा रहा है। इसमें विद्यार्थी को कांस्टीट्यूशनल लॉ, कंपनी लॉ, लेबर लॉ, रिसर्च मैथोडिस्ट, ज्यूरिसपुडेंस, बिजनेस मैनेजमेंट, बिजनेस ऑर्गनाइजेशन, सेबी आदि विषयों को पढ़ना होता है। दो सेमेस्टर में विद्यार्थियों को सभी 10 विषय की परीक्षा देनी होती है।
विज्ञापन


नए शिक्षा सत्र से एलएलएम इन कॉमर्शियल लॉ शुरू होने जा रहा है। इसकी 40 सीटों पर प्रवेश होंगे और विद्यार्थी को एक वर्ष में 10 विषय पढ़ने होंगे। इसके शुरू होने के बाद विधि संस्थान प्रदेश का चौथा होगा, जहां एकवर्षीय एलएलएम होगी।
डॉ. प्रशांत मिश्रा, संस्थान समन्वयक

प्रदेश में एक वर्षीय एलएलएम लखनऊ विवि, बीएचयू, राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ विवि (आरएमएलएनएलयू) में संचालित हैं। अब विधि संस्थान प्रदेश का चौथा संस्थान होगा, जहां एक वर्ष की एलएलएम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें