फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : कहां हैं रूसा, टीक्यूप से खरीदे उपकरण, कमेटी करेगी सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू : कहां हैं रूसा, टीक्यूप से खरीदे उपकरण, कमेटी करेगी सत्यापन
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे रूसा और टीक्यूप-3 प्रोजेक्ट के अंतर्गत खरीदे गए उपकरणों का सत्यापन किया जाएगा। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीयू में कई करोड़ के रूसा और टीक्यूप प्रोजेक्ट लंबे समय से चल रहे हैं। इन प्रोजेक्ट से कई उपकरणों की खरीद की गई है। रूसा के तहत फर्नीचर, आरओ, ओपन थिएटर, उपकरण खरीदे गए हैं। इसके अलावा टीक्यूप प्रोजेक्ट के तहत लैपटॉप, कंप्यूटर, मशीनें, टिंकरिंग लैब के उपकरण, मेज, कुर्सियां की खरीद की गई है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों प्रोजेक्ट के अंतर्गत खरीदे गए सामान का सत्यापन कराने का फैसला किया है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि रूसा, टीक्यूप आदि सभी परियोजनाओं के अंतर्गत उपभोग्य सामग्री के अतिरिक्त जिस भी उपकरण आदि का क्रय किया गया है, उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। इसके बाद विश्वविद्यालय के केंद्रीय भंडार में स्थानांतरण और अंकन कराया जाए। हालांकि, कमेटी ने अभी तक जांच शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर भी जांच संभव
- उपकरणों की खरीद किस कीमत पर हुई।
- मशीनें आदि खरीदने की जरूरत थी या नहीं।
- खरीद के दौरान नियमों का पालन हुआ या नहीं।
- उपकरणों की गुणवत्ता का ध्यान रखा गया या नहीं।
- उपकरण खरीदने के बाद उनका उपयोग हुआ या नहीं।
- जितने का भुगतान किया गया, उतने उपकरण हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें