फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में स्ट्राइड परियोजना का पहला मॉड्यूल पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में यूजीसी द्वारा अनुदानित स्ट्राइड परियोजना का पहला मॉड्यूल संपन्न हो गया है। इस दौरान प्रतिभागियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा शोध प्रविधि का विस्तृत अध्ययन कराया गया।
विज्ञापन

परियोजना के उप समन्वयक डॉ. लवकुश द्विवेदी ने बताया कि प्रथम मॉड्यूल का शुभारंभ 18 फरवरी को हुआ था। लॉकडाउन से पहले 32 घंटे और उसके बाद 53 घंटे ऑनलाइन व्याख्यानों में इसे पूर्ण किया गया। सभी विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ द्वारा शोध परियोजना तैयार करने, परियोजना का फॉर्मेट तैयार करने के तरीके बताए गए। प्रयोगशाला में सुरक्षा उपायों एवं उत्तम गुणवत्ता एवं शोधपत्र लेखन के गुण सिखाए गए। द्वितीय मॉड्यूल 12 मई से प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें