अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर-2024 का परिणाम शनिवार 22 फरवरी को जारी हुआ। इसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के चार विद्यार्थी जेआरएफ के लिए क्वालिफाई हुए हैं वहीं, परिसर और बीकेडी महाविद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं ने नेट क्वालिफाई किया है।
बीयू के हिंदी विभाग के अभी जैन, सुंदरम, प्रिया गुप्ता तथा शिक्षा संस्थान के निहाल वर्मा ने जेआरएफ में सफलता पाई है। हिंदी विभाग की कोमल, अभिषेक बवेले, शिक्षा संस्थान के पुष्पेंद्र कुमार, नेहा खरे, अनामिका सोनी आदि ने नेट क्वालिफाई किया है। टूरिज्म विभाग की गौरिश गुप्ता ने नेट पीएचडी में सफलता पाई है। वहीं, बीकेडी के 34 विद्यार्थियों ने नेट परीक्षा पास की है। प्राचार्य प्रो. एसके राय ने बताया कि इस वर्ष 34 विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बीएड विभाग के आशुतोष राय, अभिषेक कुमार, ज्योति आर्या, धर्मेंद्र सिंह, चारू त्यागी, हसन, शुभ, जयशंकर पटेल, शालिनी अहिरवार, अमित उपाध्याय, शिवानी सैनी, आसना, शोभा, सोनम, अलका तिवारी, सुभाष सिंह, चंचल शर्मा, सौरभ, राजनीति विज्ञान विभाग की मुस्कान सैनी, कीर्ति वर्मा, आरती कुमारी, शिवानी कोष्टा, हर्षिता शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, इंद्रेश कुमार, हिन्दी के गिरिजा शंकर कुशवाहा, गिरीश कुमारी, नंद किशोर, अंशी राय, रोशनी झा, अंग्रेजी विभाग के हार्दिक जैन, एकता विश्वकर्मा, पारुल सोनी, विधि विभाग की वैशाली गौर ने नेट एवं पीएचडी प्रवेश श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।
0- ये बोले सफल विद्यार्थी
मुझे पढ़ना और पढ़ाना अच्छा लगता है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का लक्ष्य हैं, जिसके लिए पहला पड़ाव दूसरे प्रयास में पूरा हुआ है।
फोटो....
अभी जैन
विवि में प्रोफेसर बनने की ख्वाहिश है। इसलिए जेआरएफ में सफलता के लिए नियमित पढ़ाई की। अब लक्ष्य के लिए प्रयास करूंगा।
फोटो....
सुंदरम
लगातार अध्यनयनशील रहने का परिणाम है कि जेआरएफ में क्वालीफाई किया है। इससे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का रास्ता सुगम हो गया है।
फोटो....
प्रिया गुप्ता