फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : फिर बदल रहा परीक्षा कार्यक्रम, आपत्तियां आना बनी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीयू में यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के कार्यक्रम को लेकर आपत्तियां आ रही हैं। कोई नेट समेत अन्य परीक्षा का होना बता रहा है तो कोई मकर संक्रांति के दिन परीक्षा होने का विरोध कर रहा है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बीयू प्रशासन अब परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करके परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी करेगा।



बीयू प्रशासन ने कैंपस की परीक्षाएं शुक्रवार (20 दिसंबर) से शुरू करा दी हैं। अब 30 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। 31 दिसंबर से कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाएं होंगी। बताते हैं कि बीयू प्रशासन की ओर से जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम को लेकर आपत्तियां आ रही हैं। कई विद्यार्थी नेट तो कई बड़ी अन्य परीक्षाएं होने की बात कहते हुए आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन भी परीक्षा का विरोध किया जा रहा है। तर्कसंगत आपत्तियां आने की वजह से बीयू प्रशासन ने आंशिक संशोधन करके नया परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने का फैसला किया है। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर ने बताया कि चल रहे परीक्षा कार्यक्रम को लेकर कुछ आपत्तियां आई हैं, जिनका निस्तारण किया जाएगा। जल्द ही कुछ परीक्षाओं की तारीख बदलकर नया कार्यक्रम जारी होगा।
विज्ञापन




परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विवि से संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी के विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र बीयू की वेबसाइट से 25 दिसंबर को दोपहर दो बजे के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें