फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : अभिनय प्रतियोगिता में द्रौपदी की पुकार सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में महिला सशक्तीकरण पर आधारित अभिनय और भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में पीयूष कुमार ने पहला, सुधांशु त्रिवेदी ने दूसरा और नौमेश कुमार व मानवी राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



अभिनय प्रतियोगिता में ''''द्रौपदी की पुकार'''' को प्रथम स्थान मिला। इस टीम में निशा, अनुराधा, महाश्वेता, फैजल, आदर्श, ध्रुव, शुभ शामिल रहे। इसी तरह, भारत मिलाप नाटक को दूसरा और अहिल्याबाई नाटक को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. श्वेता पांडेय ने बताया कि पहले महाविद्यालयों में अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय में ये प्रतियोगिता कराई गई। अब पहले स्थान पर रहने वाली टीम को कॉलेज के साथ प्रतियोगिता करनी होगी। विजेता टीम आगे के चरण में कानपुर के छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। वहां से चयनित टीम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन




कार्यक्रम को कराने में की भूमिका रही है। कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि राजभवन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिनय कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। बीयू में रविवार को हुई भाषण प्रतियोगिता में सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस दौरान सुनील कुमार सेन, डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. पुनीत श्रीवास्तव, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. अजय गुप्ता, गजेंद्र सिंह, नेहा मिश्रा और राधिका चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें