फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएनजी सिलेंडर लगाते समय वॉल्व फटने से दो कर्मचारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रविवार दोपहर इलाइट चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप में सीएनजी किट लगाते समय वॉल्व फटने से दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब एक बजे इलाइट चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप में सीएनजी किट लगाने का काम दिल्ली से आई टीम कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीओटू सिलेंडर लगाते समय वह अचानक छिटक कर नीचे जा गिरा। इससे उसका वॉल्व फट गया। प्रेशर के साथ वॉल्व वहां खड़े पेट्रोल पंप कर्मी पॉल कॉलोनी निवासी कालका प्रसाद कुशवाहा के पांव में जा धंसा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद सुभाष को भी चोट आ गई। हादसे से पेट्रोल पंप में अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक घायल को हालत सामान्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें