अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने लुधियाना के गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय को शिकस्त दी। चार अंक पाकर बीयू की टीम अगले राउंड में पहुंच गई। बृहस्पतिवार को पांचवें, छठवें राउंड के बाद प्रतियोगिता का समापन होगा।
दूसरे राउंड के पहले मैच में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जालंधर की आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी को हरा दिया और चार अंक प्राप्त कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। इसी तरह, पीईसी चंडीगढ़ ने बेनेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा को, रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को, मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने आगरा की डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय को, पंजाब की थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग ने गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने लखनऊ की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी को, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने सीएसके हिमाचल प्रदेश, शिमला की हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने डीसीआरयूएसटी मुरथल हरियाणा को, मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को, दिल्ली की नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने कानपुर के सीएसजेएम विश्वविद्यालय को, शिकस्त दी।
स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि जीतने वाली सभी टीमें अगले राउंड में पहुंच गई हैं। अब बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इस दौरान डॉ. रूपम सक्सेना, अनुपम राजपूत, मुख्य ऑर्बिटर आदित्य कुमार द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, आकाश पियासी, एकता सिंह, दीपक विश्वकर्मा