फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू ने जम्मू को दी मात

Thu, 08 Oct 2015 01:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन बीयू की टीम को जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। इसके अलावा भी विभिन्न टीमों के प्रतिभागियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की।
विज्ञापन




आज तीसरे दिन चौथे चक्र के एक मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय को, छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने डीसीआर विश्वविद्यालय मुरथल सोनीपत को, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को, पीईसी टेक्निकल विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को, एचपीयू शिमला ने कुमायूं विश्वविद्यालय नैनीताल को, एसवी सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय को, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने जम्मू विश्वविद्यालय को, लखनऊ विश्वविद्यालय ने सीडीयू सिरसा को, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय घरून ने सीआरएस जींद को हराया। वहीं, डॉ. राममनोहर विश्वविद्यालय फैजाबाद और एमजेपी विश्वविद्यालय बरेली के बीच खेला गया एक मैच ड्रा रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और एमडीयू रोहतक की टीम का मैच भी बराबरी पर छूटा। जबकि, अल-फलाह विश्वविद्यालय फरीदाबाद को प्रतिद्वंदी टीम के न आने पर बाई मिल गई।



आज अपराह्न प्रतियोगिता में खेले गए पांचवें चक्र में दिल्ली विश्वविद्यालय ने लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर को, सीएसजेएम कानपुर विश्वविद्यालय ने पंजाबी विश्वविद्यालय को, पीईसी टेक्निकल विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने एमडी विश्वविद्यालय रोहतक को, हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ ने डीसीआर विश्वविद्यालय मुरथल सोनीपत को, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ को, लखनऊ विश्वविद्यालय ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय को, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय फैजाबाद को 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन




जबकि, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं जम्मू विश्वविद्यालय व चौधरी देवीलसाल विश्वविद्यालय सिरसा के मैचों में हार जीत का फैसला नहीं हो सका। इसी चक्र में डीआरएस विश्वविद्यालय जींद को बाई मिली। इस दौरान स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. सूरज पाल सिंह, चीफ  आर्विरेटर एके रायजादा, अश्विनी कुमार द्विवेदी, दीपक विश्वकर्मा, दीपक कुमार तथा अंकिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें