फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थित तरीके से लगवाए जाएं दुर्गा पंडाल

Thu, 08 Oct 2015 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मोहर्रम एवं नवरात्र पर्व एक साथ होने के कारण ताजिया कमेटी ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मांग की कि मां दुर्गा के प्रतिमा पंडाल व्यवस्थित तरीके से लगवाए जाएं, ताकि आधी सड़क ताजियों के लिए खुली रहे।
विज्ञापन



कमेटी के जिलाध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया गया कि मोहर्रम चंद्र दर्शन के अनुसार संभवत: 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा और 24 अक्टूबर को मोहर्रम की दसवीं तारीख होगी। मोहर्रम की तीन तारीख से ताजिया अपने अपने इमामबाड़ों के लिए पुरानी कोतवाली व नई कोतवाली से जाना प्रारंभ होगा। इस प्रकार 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक कोतवाली से ताजिया इमामबाड़ों पर जाएंगे। वहीं 13 अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। कई स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा पंडाल लगाए जाते हैं, जो सड़क को घेरते हैं। ऐसे में पंडाल व्यवस्थित तरीके से लगवाए जाएं, ताकि आधी सड़क आवागमन व ताजियों के लिए खुली रहे।



 ज्ञापन में बताया गया है कि कुरैश नगर का ताजिया एवं अन्य ताजिया बडे़ आकार में होते हैं, ऐसे में विशेष रूप से ओरछा गेट पुलिस चौकी, गंज, तलैया तिराहा, खुशीपुरा स्थित बिपिन बिहारी इंटर कालेज की ढाल के नीचे पंडाल ऐसे लगाए जाएं, जिससे ताजियों क ो निकलने में कोई बाधा उत्पन्न न हो। वहीं पुलिया नंबर नौ बड़ा कुआं, जहां पर ताजिया, बुर्राक व दुर्गा प्रतिमा एक  ही मैदान में सजाए जाते हैं, यहां सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जाए। ज्ञापन देने के अवसर पर उपाध्यक्ष जुम्मन खां, सलीमउद्दीन, नियाजउद्दीन, अब्दुल लतीफ, पप्पू मुल्ला, कल्लू शाह, मुकीम कुरैशी, कल्ला चौधरी, हबीब खां, मुबारक शाह, शकील कुरैशी, मुनव्वर शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें