फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू: यूजी-पीजी में प्रवेश की काउंसलिंग आज से

Thu, 25 Jun 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विवि और संबद्ध कॉलेजों में संचालित यूजी-पीजी के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश काउंसलिंग बृहस्पतिवार से शुरू होगी। इसके लिए बुधवार को संबंधित संस्थानों में तैयारियां पूरी की गई। वहीं, बीए-एलएलबी, एलएलबी व एलएलएम की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

बताते चलें, बीयू परिसर के विभिन्न संस्थानों में यूजी-पीजी के कई व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें प्रवेश की परीक्षा 19 जून को कराई गई और परिणाम 20 जून की रात तैयार करके समर्थ पोर्टल को जारी करने के लिए सौंप दिया गया। 21 जून को समर्थ पोर्टल पर परिणाम जारी होने के बाद 25 जून से काउंसलिंग कराने का फैसला हुआ। इसको लेकर संबंधित संस्थानों में तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए हेल्प डेस्क भी बनाई गईं। बताते हैं कि पहले दिन प्रवेश के लिए आने वाले विद्यार्थियों को सीट लॉक करानी होगी। इसके बाद ही फीस जमा करके प्रवेश किए जाएंगे। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया यूजी-पीजी में प्रवेश की काउंसलिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें