फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : बिजली गुल होने से पहले दिन करीब 125 हुए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बृहस्पतिवार को बीयू कैंपस की बिजली ठप हो गई। इससे यूजी-पीजी में सीधे दाखिले की प्रक्रिया प्रभावित हुई। न सिर्फ प्रवेश लेने के लिए आए छात्र-छात्राएं परेशान होते रहे, बल्कि प्रवेश करने वाले शिक्षक भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। पहले दिन बमुश्किल 125 दाखिले हुए।
विज्ञापन




बीयू कैंपस के कई यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में सीधे दाखिले होते हैं, जिनके लिए करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से करीब आधा घंटे पहले कैंपस में बिजली के तारों पर पेड़ गिर गया जिससे आपूर्ति ठप हो गई। इंजीनियरों ने तुरंत पेड़ हटाकर काम शुरू किया, जो शाम पांच बजे तक हो सका। इससे 125 छात्र-छात्राओं को छोड़ बाकी प्रवेश न होने से निराश होकर लौटे। प्रवेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से कैंपस की बिजली शाम पांच बजे तक बाधित रही। इससे प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हुई। शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया सुचारु चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें