फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : शतरंज में अनु, कैरम में रिंकल बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बीयू के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में बुधवार को अंतरसंकाय खेल प्रतियोगिता हुई। छात्रा वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की रिंकल यादव तथा शतरंज में बायोटेक इंजीनियरिंग की अनु यादव विजेता बनीं। वहीं, छात्र वर्ग के खिताबी मुकाबले बृहस्पतिवार को होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक प्रो. डीके भट्ट एवं संकायाध्यक्ष प्रो. एमएम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। छात्राओं की कैरम प्रतियोगिता में रिंकल यादव विजेता बनी। शतरंज में बायोटेक इंजीनियरिंग की अनु यादव विजेता बनी। वहीं, छात्र वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में हेमंत कुमार, नयन नायक, मनोज पाल व अभिषेक यादव सेमीफाइनल में पहुंचे। शतरंज में स्वप्नीत पटेल, अभिषेक यादव, सुयश तिवारी व आदित्य यादव सेमीफाइनल में पहुंचे। खिताबी मुकाबले बृहस्पतिवार को होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें