फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू : बीबीए के आउट ऑफ कोर्स पेपर की शिकायत पर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। संबद्धित कॉलेजों के बीबीए पंचम सेमेस्टर के मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम का पेपर आउट ऑफ कोर्स आने के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। एकजुट विद्यार्थियों ने पेपर में पाठ्यक्रम के बाहर के प्रश्न आने की शिकायत करने पर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता देख कुलपति ने जांच के आदेश दिए। वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट मांगी है।



बताते चलें शुक्रवार को बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) पंचम सेमेस्टर का मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (3071) का पेपर था। पेपर खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों ने पूरा पेपर आउट ऑफ कोर्स आने की शिकायत केंद्र निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक से की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर परीक्षार्थी भड़क गए और बीयू के प्रशासनिक भवन पहुंचकर शिकायत की। शनिवार की सुबह फिर एकत्रित परीक्षार्थी एकजुट होकर प्रशासनिक भवन पहुंचे और कुलपति कार्यालय में पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि अब उन्हें पेपर आउट ऑफ कोर्स आने की शिकायत करने पर धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता देख कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने जांच करके उचित कदम उठाने के आदेश दिए। इस पर परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष डाॅ. अर्चना वर्मा, डा. शंभुनाथ और डॉ. सादिक खान के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर दी है। डॉ. अर्चना वर्मा ने बताया आउट ऑफ कोर्स पेपर आने और धमकाने के आरोप की जांच का पत्र मिला है। जल्द ही जांच रिपोर्ट बीयू प्रशासन को सौंप दी जाएगी। वहीं, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि बीबीए के अभ्यर्थियों की शिकायत का निदान जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें